Weather Update: पंजाब और हरियाणा में ठंड का सितम जारी

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी.

विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 6.5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में आठ डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.5 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में आठ डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.8 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस और हिसार में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: छह डिग्री सेल्सियस, 15 डिग्री सेल्सियस, 9.4 डिग्री सेल्सियस, 10.7 डिग्री सेल्सियस और 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा. पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोर्स- भाषा