जयपुर: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 5 रुपए की कमी हुई है. जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अभी यथावत रहेंगे. सुबह 6 बजे से गैस की नई दरें लागू होंगी. घरेलू गैस सिलेंडर 856.50 रुपए प्रति सिलेंडर यथावत रहेगा.
कमर्शियल गैस सिलेंडर की दर अब 1618.50 रुपए हो गई है. जिसको लेकर गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गहलोत ने जानकारी साझा की.