जयपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर विवाद हुआ है. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है. यह कांग्रेस की गिरी हुई राजनीति का उदाहरण है. कांग्रेस बार-बार इस तरह की हरकतें कर रहा है.
कांग्रेस में कोई संस्कार नहीं बचे है. कांग्रेस को भारतीय संस्कृति के बारे में कोई जानकारी नहीं है. कांग्रेस की यह घिनौनी हरकत का उदाहरण है. ऐसा AI जेनरेटेड वीडियो जारी करना गिरी हुई राजनीति का हिस्सा है. डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया.
प्रधानमंत्री की माताजी पर AI वीडियो बनाने को घिनौना वार बताते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति और संस्कारों का अपमान है. कांग्रेस की लोकप्रियता पूरी तरह खत्म हो चुकी है. वोट की राजनीति में कांग्रेस ने स्तर गिराया. जनता अब कांग्रेस की सच्चाई जान चुकी है. यह राजनीति कांग्रेस की हताशा और बौखलाहट है. दीया कुमारी ने कांग्रेस के इस कृत्य को शर्मनाक और निंदनीय बताया.