राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने तथा बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं.

My tributes to Swami Vivekananda on his birth anniversary! An iconic personality who combined spirituality and patriotism, he propagated Indian values globally. His life and teachings continue to inspire youth to follow their dreams and achieve greater goals.

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 12, 2023

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था. उनकी जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाई जाती है. राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें मेरा नमन. एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व जिसने आध्यात्मिकता व देशभक्ति को जोड़ा और विश्व स्तर पर भारतीय मूल्यों का प्रचार किया. उनका जीवन और शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं. सोर्स-भाषा