जयपुरः पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है. राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी की है. प्रदेश में कुल मतदाता संख्या 4,02,20,734 पहुंची है. 2,08,62,380 पुरुष, 1,93,58,147 महिला, 207 ट्रांसजेंडर मतदाता है. प्रारूप से अंतिम सूची तक 5,73,568 मतदाताओं की नेट बढ़ोतरी की गई है.
कुल मतदाताओं में 1.45% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. बांसवाड़ा में सर्वाधिक 4.55%वृद्धि हुई. फलौदी में 4.46% मतदाता वृद्धि हुई. टोंक में न्यूनतम 0.04% बढ़ोतरी हुई. श्रीगंगानगर में 0.19% वृद्धि दर्ज की गई है. 29 जनवरी 2026 को प्रारूप प्रकाशन हुआ था.
दावों-आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी. 13,66,435 नए मतदाता जोड़े गए है. 7,92,867 नाम सूची से हटाए गए है.