जयपुरः वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट पेश कर रही है. इस दौरान कहा कि लॉजिस्टिक पार्क के लिए 400 करोड़ का बजट है. बाड़मेर मसूदा, बाड़मेर, भीलवाड़ा एवं औद्योगिक क्षेत्र में लॉजिस्टिक पार्क बनेंगे. विकसित राजस्थान 2047 तक जल सुरक्षा का लक्ष्य रखा गया. जल जीवन मिशन को गति देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 14 लाख से अधिक कनेक्शन उपलब्ध करवाए. 24000 करोड रुपए के लागत से अधिक 400 से अधिक पर जल योजनाओं के कार्य आदेश जारी.
मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन शहरी योजना का दायरा बढ़ाते हुए सभी शहरों के मास्टर प्लान में आनेवाले 6245 गांव को सम्मिलित किया जाएगा. इसके लिए 5000 करोड रुपए का खर्च कर चरणबद्ध रूप से कार्य करवाए जाना प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन शहरी योजना में अगले वर्ष 3 लाख पानी के कनेक्शन जारी किए जाएंगे.
600 ट्यूबवेल और 120 नए हैंड पंप लगाए जाएंगेः
ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति के लिए प्रावधान है. 600 ट्यूबवेल और 120 नए हैंड पंप लगाए जाएंगे. जयपुर में 10 करोड़ की लागत से सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनेगा. मोबाइल वॉटर टेस्टिंग लैब शुरू होगी. राजस्थान स्टेट वॉटर पॉलिसी लाई जाएगी. जलापूर्ति के डिजिटल प्रबंधन पर कार्य होगा.
आगामी वर्ष 250 अटल प्रगति पथ की घोषणाः
आगामी वर्ष में 250 अटल प्रगति पथ के कार्य प्रस्तावित हैं. इन अटल प्रगति पथ के लिए 500 करोड़ रुपए की लागत प्रस्तावित है. तीव्र औद्योगिक विकास के लिए बाड़मेर,मसूदा,ब्यावर,भीलवाड़ा सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र एवं लॉजिस्टिक पार्कों का निर्माण होगा. इन लॉजिस्टिक पार्कों पर 400 करोड़ रुपए का व्यय किया जाना प्रस्तावित है. क्षतिग्रस्त पुलिया,सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए 500 करोड़ का प्रावधान है. आगामी वर्ष 250 अटल प्रगति पथ की घोषणा की गई. 42 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों का विस्तार किया गया है. शहरी क्षेत्र में सड़कों के लिए 1800 करोड़ रुपए बजट प्रस्ताव है.