Rajasthan Budget 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बजट

Rajasthan Budget 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बजट

जयपुर : राजस्थान विधानसभा में वित्तमंत्री दीया कुमारी ने बजट पेश किया. जिसको लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि आज 2026-27 का बजट पेश किया गया. बजट में विकसित राजस्थान की झलक देखने को मिली. 2 साल में 282 घोषणाएं पूरी की हैं. लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बजट है. 

10 संकल्पों के साथ हमारा बजट है. युवा, कौशल, रोजगार नीति चालू की है. निजी क्षेत्र में 2 लाख रोजगार सृजित किए है. 1 लाख परीक्षाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया, VB-G-RAM-G योजना में 4 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान, जेके लोन अस्पताल में 500 बेड का टॉवर बनाने का फैसला लिया गया है.

यह बजट विकसित राजस्थान-2047 का विजन धरातल पर उतारने का बजट:
सीएम ने कहा कि यह बजट विकसित राजस्थान-2047 का विजन धरातल पर उतारने का बजट है. हम लगातार उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. पीएम मोदी के विजन को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों की क्षमताओं का विकास करना. सबका साथ सबका विकास को फोकस रख बजट बनाया गया है. हमने 2 साल में ही 282 घोषणा यानी 72% को पूरा किया है. पिछली साल की बजट घोषणाओं में 86 प्रतिशत को धरातल पर उतारा है. पहली बार प्रति व्यक्ति आय ने 2 लाख को पार किया है.