CM योगी ने यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए लिखा पत्र, कहा-सफलता और असफलता जीवन के अंग

CM योगी ने यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए लिखा पत्र, कहा-सफलता और असफलता जीवन के अंग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए पत्र लिखा. CM योगी ने परीक्षा में असफल हुए छात्रों का हौसला बढ़ाया. इस साल का रिजल्ट काफी उत्साहजनक है. 

CM योगी ने कहा कि बच्चों ने कठिन परिश्रम से प्रदेश का नाम रोशन किया. सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद है. सफलता और असफलता जीवन के अंग हैं. 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोई भी परिणाम जीवन का पहला और अंतिम नहीं होता. अभिभावक रिजल्ट अच्छा ना होने पर निराश न हो. सीएम योगी ने कहा कि बच्चों की रूचि समझें और उनका हौसला बढ़ाएं. अच्छे अवसरों को पहचानने में बच्चों की मदद करें.

CM योगी ने यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए लिखा पत्र: 
-CM योगी ने परीक्षा में असफल हुए छात्रों का बढ़ाया हौसला
-इस साल का रिजल्ट काफी उत्साहजनक है
-बच्चों ने कठिन परिश्रम से प्रदेश का नाम रोशन किया
-सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद
-सफलता और असफलता जीवन के अंग हैं
-कोई भी परिणाम जीवन का पहला और अंतिम नहीं होता
-अभिभावक रिजल्ट अच्छा ना होने पर निराश न हो
-बच्चों की रूचि समझें और उनका हौसला बढ़ाएं
-अच्छे अवसरों को पहचानने में बच्चों की मदद करें