अलवर: दिवाली के दिन दुखद खबर आई है. दिग्गज राजनेता डॉ. जसवंत यादव का निधन हो गया. आज महात्मा गांधी अस्पताल में आखिरी सांस ली. आज सुबह 8:15 बजे इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. पिछले कुछ दिनों से प्रोस्टेट कैंसर का इलाज चल रहा था.
4 बार विधायक और एक बार अलवर सांसद रहे. राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाली. डॉ.जसवंत यादव के निधन से बहरोड़ और अलवर में शोक की लहर है. उनके बेटे मोहित यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है.
कल होगा अंतिम संस्कारः
अपराह्न 4 बजे बाद अलवर स्थित जसवंत नगर आवास पर अंतिम दर्शन होंगे. कल दोपहर 3 बजे पैतृक गांव सिलपट्टा में अंतिम संस्कार होगा. निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है.