शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने का मामला, CCTV फुटेज आया सामने, वारदात से हड़कंप... तीनों संदिग्धों को किया चिन्हित

जयपुरः जयपुर के रेनवाल में शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की सनसनीखेज वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है. बाइक सवार तीन युवक इस खौफनाक वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक तीनों युवकों ने पेट्रोल से भरी बोतल सेल्समैन कैलाश सिंह पर उड़ेली और फिर आग लगा दी.

घटना रेनवाल कस्बे के करड़ रोड स्थित शराब ठेके की है. वारदात की गंभीरता को देखते हुए ASP नीरज पाठक, DSP पन्नालाल जांगिड़ और SHO राजेंद्र कुमार यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया. वहीं, पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर तीनों संदिग्धों की पहचान कर ली है. ASP के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं. 

आरोपियों की तलाश जारीः
पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और आरोपियों की तलाश जारी है. प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है. इधर, गंभीर रूप से झुलसे सेल्समैन कैलाश सिंह का जयपुर के SMS अस्पताल में उपचार जारी है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.