पाली के चेंडा गांव में बोले CM भजनलाल शर्मा, कहा- पाली अपनत्व और संस्कृति की भूमि है

पाली के चेंडा गांव में बोले CM भजनलाल शर्मा, कहा- पाली अपनत्व और संस्कृति की भूमि है

पाली : पाली के चेंडा गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आपके दर्शन करने का सौभाग्य मिला. पाली अपनत्व और संस्कृति की भूमि है. देश में बेटियां आज आगे बढ़ रही है.

आज प्रधानमंत्री ने माता-बहनों के दर्द को समझा है. माता-बहनों को हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने आगे बढ़ाया है. महिला उत्थान और बालिका शिक्षा को लेकर भी सोचा और सुविधाएं दी. राजस्थान शक्ति भक्ति और संस्कार की भूमि है.

आज यहां कन्या शिक्षा को लेकर यहां भी बहुत काम हुआ है. आज बहनों से संवाद किया जहां बालिकाओं ने उच्च शिक्षा मांगी, तो उसे भी देने का वादा किया है. स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी और उस पर भी काम हो रहा है.