पाली: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज पाली दौरे पर रहे. पाली के चेंडा गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधन किया. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि जवाई बांध में पानी लाने के लिए सरकार काम कर रही है. अब प्रदेश में पेपर लीक नहीं होते है. महाविद्यालय का भी निर्माण हो रहा.
सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि 45 हजार बेटियों को स्कूटी वितरित की. पाली में भी सरकार ने बहुत काम किया. पाली शहर में पुलिया का निर्माण,औद्योगिक ईकाइयों के लिए भी काम हो रहा है. शिक्षा और कौशल में युवाओं की भागीदारी जरुरी है युवा इसमें आगे आएं. इस क्षेत्र में जल्द ही DPR बनाकर पानी दिया जाएगा.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आपके दर्शन करने का सौभाग्य मिला. पाली अपनत्व और संस्कृति की भूमि है. देश में बेटियां आज आगे बढ़ रही है. आज प्रधानमंत्री ने माता-बहनों के दर्द को समझा है. माता-बहनों को हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने आगे बढ़ाया है. महिला उत्थान और बालिका शिक्षा को लेकर भी सोचा और सुविधाएं दी.
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान शक्ति भक्ति और संस्कार की भूमि है. आज यहां कन्या शिक्षा को लेकर यहां भी बहुत काम हुआ है. आज बहनों से संवाद किया. जहां बालिकाओं ने उच्च शिक्षा मांगी, तो उसे भी देने का वादा किया है. स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था. 21वीं सदी भारत की होगी और उस पर भी काम हो रहा है. यहां की मांगों को लेकर भी और पानी को लेकर भी बहुत काम होगा. जवाई बांध में भी पानी लाने के लिए सरकार काम कर रही है.