अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट, CM भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट, CM भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

जयपुर : अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित हुई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि कृषि उत्‍पादन की विविधता के दम पर राजस्थान एग्री बिजनेस पावर हाउस बनेगा.  ग्राम-2026 से राजस्थान में निवेश के नए द्वार खुल रहे हैं.

निवेशक कृषि में बदलाव की मुहिम में सहभागी बनें. प्रधानमंत्री के विजन से छोटे किसान भी बाजार की बड़ी ताकत बन रहे हैं. खेती-किसानी, पशुपालन, डेयरी आपस में जुड़े हैं. अहमदाबाद पीएम मोदी की कर्मस्थली है, यहीं से विकास का गुजरात मॉडल मिला. 

पीएम के विजन आज धरातल पर उतर रहे हैं. देश आज विकसित हो रहा है. यह तीन दिवसीय आयोजन है, किसानों के उत्थान को लेकर मंथन होगा. गुजरात और राजस्थान में कोई अंतर नहीं है. अधिकतर जो फसलें राजस्थान में होती है वो गुजरात में भी होती है. 

राजस्थान में श्रीअन्न पैदा होता है, श्रीअन्न उच्च गुणवत्तायुक्त होता है. राजस्थान के 40 हजार गांवों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं. गुजरात और राजस्थान का एक ही मॉडल यहां का व्यक्ति मेहनती है. हमारी डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है. सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान अग्रणी प्रदेश है.

मुख्यमंत्री ने राजस्थान फाउंडेशन के अहमदाबाद चैप्टर का औपचारिक शुभारंभ किया. डेयरी, फूड पार्क, फूड एवं स्पाइस प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़े एमओयू एक्सचेंज कृषि, एग्रीटेक, पशुपालन और डेयरी क्षेत्रों में निवेश एवं साझेदारी के अवसरों व्यापक मंथन पर हुआ.