सोनिया गांधी ने पीएम नहीं बनने के राज का किया खुलासा, राहुल और प्रियंका के मन में थी दादी और पिता की हत्या की यादें, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सोनिया गांधी की पुस्तक की आज से मार्केट में बिक्री शुरु हो गई है. सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में बिलॉन्गिंग,अ जर्नी ऑफ लव में कई किस्सों का जिक्र किया है. राजीव गांधी से पहली मुलाकात से लेकर पीएम नहीं बनने के बारे में सोनिया गांधी ने विस्तार से लिखा है. इसके अलावा राजीव से मोहब्बत,शादी,भारत आना,इंदिरा-राजीव गांधी की मौत और ऑपरेशन ब्लू स्टार जैसे कई मसलों का भी जिक्र किया है.

सोनिया गांधी की किताब आज मार्केट में ब्रिक्री के लिए अवेलेबल होते ही अब सुर्खियों में आ गई है. कोई पुस्तक को ऑनलाइन ऑर्डर कर रहा है तो कोई दुकान से जाकर खरीद रहा है. किताब सामने आते ही लोगों में अब सोनिया गांधी के जिदगी के सफर और उनसे जुड़े किस्सों को जानने की उत्सुकता देखी जा रही है. हार्पर कॉलिंस इंडिया से प्रकाशित किताब में 544 पेज है और इसे 7 चैप्टर में बांटा गया है. पहले एडिशन के लिए एक लाख कॉपियां छापी गई है.

सोनिया गांधी की पुस्तक बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव आई मार्केट में
किताब के कवर पर है राजीव गांधी की क्लिक की गई फोटो
इसके बाद एक पेज पर लिखी गई है ऋग्वेद की रचनाएं
राजीव गांधी से मुलाकात,प्यार औऱ फिर शादी का है जिक्र
इंदिरा-राजीव गांधी की मौत और ऑपरेशन ब्लू स्टार जैसी घटनाओं पर लिखा
कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात और पहली नजर में हुआ प्यार
इटली की नागरिकता छोड़ते वक्त अपने मनोभावों को भी पेश किया पुस्तक में
क्लिंटन के बारे में लिखा-खूबसूरत महिलाओं को चोरी-छिपे देख रहे थे
प्रिंसेस डायना की खूबसूरती और शादी का भी है पुस्तक में जिक्र
सोनिया ने अपने प्रधानमंत्री नहीं बनने के राज का किया पुस्तक में खुलासा
लिखा-मैंने 2004 में ही तय कर लिया था पीएम नहीं बनना है
राहुल और प्रियंका गांधी भी नहीं चाहते थे मैं पीएम बनू
चुनाव प्रचार के दौरान लीडरशिप खींचतान नहीं हो इसलिए फैसला सार्वजनिक नहीं किया

इसके अलावा सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में इंदिरा गांधी के स्वभाव औऱ संजय गांधी के कई फैसलों के बारे में भी लिखा है. इमरजेंसी के फैसले के बारे में सोनिया गांधी ने लिखा कि इस फैसले पर गांधी परिवार की अलग-अलग राय थी. राजीव गांधी ने अगले चुनाव तक इंतजार करने को बोला था. सोनिया गांधी लिखती है कि अकेले संजय गांधी आपातकाल लागू करने के जिम्मेदार नहीं थे बल्कि कुछ अन्य सीनियर नेता भी इसके पक्ष में थे. सोनिया ने लिखा कि बाद में इंदिरा गांधी को एहसास हुआ कि इमरजेंसी का फैसला गलत था.

कुल मिलाकर सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में कई घटनाक्रमों का जिक्र किया है. इसमें सोनिया गांधी ने अपने लंबे सियासी सफर की घटनाओं और गांधी परिवार के साथ हुई त्रासदियों का बारे में गहनता से लिखा है. पुस्तक सामने आने के बाद पहले दिन बिक्री को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. वहीं मीडिया और सोशल मीडिया में भी पुस्तक में प्रकाशित किस्सों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. अब देखते है सोनिया गांधी की पुस्तक औऱ उसमें किए गए खुलासों को लेकर आने वाले दिनों में सियासी गलियारों में क्या तूफान आता है.      

सोनिया गांधी की पुस्तक की मार्केट में बिक्री हुई शुरु
सोनिया गांधी ने  पीएम नहीं बनने के राज का किया खुलासा
राहुल और प्रियंका के मन में थी दादी और पिता की हत्या की यादें
दोनों नहीं चाहते थे मैं प्रधानमंत्री बनू,इसलिए 2004 में यह तय कर लिया था
राजीव गांधी की क्लिक की गई फोटो है पुस्तक के कवर पेज पर 
राजीव गांधी से मुलाकात,प्यार,शादी,इंदिरा-राजीव गांधी की मौत का है जिक्र
गांधी परिवार के साथ हुई त्रासदियों के बारे में लिखा विस्तार से