जयपुरः प्रदेश में इस बार सर्दी के तेवर कमजोर रह सकते है. सर्दी के सीजन में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार है. अल नीनो इफेक्ट से दिसंबर तक पारा सामान्य से ऊपर रहेगा. अगले 3 से 4 दिन में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव हो सकता है. बादल छाने के बावजूद नवंबर के आखिरी सप्ताह में ही सर्दी बढ़ेगी.
पश्चिमी विक्षोभ कम बनने से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी कम है. 10 साल में नवंबर में सिर्फ 2020 में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज हुआ. दिसंबर के आखिरी सप्ताह में भी शीतलहर नहीं होगी और सर्दी का असर कम होगा.
गर्मी का होगा अहसासः
मौसम विभाग के के अनुसार, प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है. दिन और रात के तापमान में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.दिन में गर्मी का अहसास होगा. अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी.
प्रदेश में इस बार कमजोर रह सकते सर्दी के तेवर
सर्दी के सीजन में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार
अल नीनो इफेक्ट से दिसंबर तक सामान्य से ऊपर रहेगा पारा
अगले 3 से 4 दिन में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में हो सकता बदलाव
बादल छाने के बावजूद नवंबर के आखिरी सप्ताह में ही बढ़ेगी सर्दी
पश्चिमी विक्षोभ कम बनने से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी कम
10 साल में नवंबर में सिर्फ 2020 में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री हुआ दर्ज
दिसंबर के आखिरी सप्ताह में भी नहीं होगी शीतलहर और कम होगा सर्दी का असर