जयपुर: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ. आंधी-बारिश से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आई. अधिकांश जिलों में पारा 40-42 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया. अगले 4-5 दिन मौसम करवट बदलेगा. पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं का असर नजर आएगा. दोपहर बाद मेघगर्जन, 40-50 किमी की रफ्तार से तेज आंधी संभव है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है. मौसम में बदलाव से हीटवेव से राहत मिलेगी. दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में पारा 43-45डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. राजस्थान के बाकी क्षेत्रों में 40-43डिग्री रहने की संभावना है.
भरतपुर में तेज आंधी-बारिश:
भरतपुर में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज बदल गया. पश्चिमी विक्षोभ ने गर्मी से राहत दिलाई दी. भरतपुर में सुबह से ही तेज हवाएं और झमाझम बारिश हो रहा है. 30 किमी की रफ्तार से हवा चली. तापमान में गिरावट दर्ज की गई.
बरसात के साथ क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि:
उच्चैन में बरसात के साथ क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई. मौसम के बदले मिजाज के बाद आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हुआ. आकाश में भारी गर्जना और बिजली की चमक है. तेज हवाओं के साथ बारिश प्रारंभ हुई. बारिश के साथ गर्जना के साथ ओलावृष्टि हुई. ओलावृष्टि से जमीन पर सफेद चादर बिछी. मौसम में ठंडक होने से गर्मी की तपन से राहत मिली. रुक रुक कर गर्जना और बारिश का दौर जारी है.
नदबई क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला:
भरतपुर के नदबई क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया. तेज अंधड़ के साथ बारिश हो रही है. बारिश के साथ बेर के आकार के ओले गिर रहे है. ओले पड़ने से लोगों को परेशानी हुई. किसानों की सब्जी की फसल में भारी नुकसान हुआ. ओलावृष्टि और बारिश से तापमान में गिरावट आई. प्रचंड गर्मी से राहत मिली. मौसम सुहावना हुआ.