पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक हुई 39.97 फीसदी वोटिंग

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक हुई 39.97 फीसदी वोटिंग

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी है. पश्चिम बंगाल में सुबह 11 बजे तक 39.97 फीसदी वोटिंग हुई है. उत्तर 24 परगना में सुबह 11 बजे तक 38.43% वोटिंग, कोलकाता उत्तर में सुबह 11 बजे तक 38.39% वोटिंग, कोलकाता दक्षिण में सुबह 11 बजे तक 36.78% वोटिंग, दक्षिण 24 परगना में सुबह 11 बजे तक 37.92% वोटिंग, नादिया में सुबह 11 बजे तक 40.34% वोटिंग, पूर्व बर्धमान में सुबह 11 बजे तक 44.50% वोटिंग, हावड़ा में सुबह 11 बजे तक 39.45% वोटिंग, हुगली में सुबह 11 बजे तक 43.12% वोटिंग हुई है.

सुबह 9 बजे तक हुई 18.39% वोटिंग: 
वहीं इससे पहले पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.39% वोटिंग हुई. उत्तर 24 परगना में सुबह 9 बजे तक 17.81% वोटिंग, कोलकाता उत्तर में सुबह 9 बजे तक 17.28% वोटिंग, कोलकाता दक्षिण में सुबह 9 बजे तक 16.81% वोटिंग, दक्षिण 24 परगना में सुबह 9 बजे तक 17.25% वोटिंग, नादिया में सुबह 9 बजे तक 18.50% वोटिंग, पूर्व बर्धमान में सुबह 9 बजे तक 20.86% वोटिंग, हावड़ा में सुबह 9 बजे तक 17.76% वोटिंग, हुगली में सुबह 9 बजे तक 20.16% वोटिंग हुई है.