Weather Update: पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय, भरतपुर संभाग में हुई 6 इंच बारिश

Weather Update: पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय, भरतपुर संभाग में हुई 6 इंच बारिश

जयपुर : पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय है. गुरुवार को भरतपुर संभाग में 6 इंच बारिश हुई. भरतपुर और धौलपुर में बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं. इस बार लगातार बरसने की बजाय टुकड़ों में मानसून सक्रिय हो रहा है. प्रदेश में अब तक सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है. 

मानसून ट्रफ से अगले 1 हफ्ते तक बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं. 10 अगस्त तक भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग में बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त के बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है. 

पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय 
-गुरुवार को भरतपुर संभाग में हुई 6 इंच बारिश 
-भरतपुर और धौलपुर में बारिश से सड़कें हुई जलमग्न
-इस बार लगातार बरसने की बजाय टुकड़ों में सक्रिय हो रहा मानसून 
-प्रदेश में अब तक सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश दर्ज 
-मानसून ट्रफ से अगले 1 हफ्ते तक बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां 
-10 अगस्त तक भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग में बारिश का अलर्ट 
-मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त के बाद मानसून पड़ सकता कमजोर