VIDEO: BJP किसान मोर्चा की रणनीति, स्थानीय निकाय पंचायत चुनाव रहेगा फोकस, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर:  बीजेपी का किसान मोर्चा विजन 2047 के तहत "समृद्ध किसान - विकसित भारत"को लेकर रणनीति बनाने में जुट गया हैं. 100 दिन का प्लान हाथ में लिया हैं. स्थानीय निकाय पंचायत चुनाव के तहत  प्रत्येक बूथ तक किसान मोर्चा अभियान चलेगा. डिजिटल और सोशल मीडिया के जरिए किसानों के बीच पहुंचने की भी रणनीति बना रहा किसान मोर्चा.

किसान राजनीति राजस्थान में सिरमौर रही हैं. इसे साधने में बीजेपी का किसान मोर्चा जुट गया हैं. राजस्थान के प्रत्येक बूथ तक किसान मोर्चा कमेटियों का निर्माण करेगा. आगामी 100दिनों तक का अभियान बीजेपी ने हाथ में लिया हैं. किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने प्राकृतिक खेती को लेकर बड़े सम्मलेन के बाद इसे अभिधान के तौर पर लिया हैं.. स्थानीय निकाय पंचायत चुनावों को लेकर भी रणनीति बनाई जा रही.. हर माह किसान मोर्चा नया अभियान हाथ में लेगा.

--- किसान मोर्चा के  प्रमुख अभियान ---
किसान संवाद
 किसान चौपाल
 किसान पंचायत
 खेत पर चर्चा
 हर खेत पानी
 मिट्टी बचाओ
प्राकृतिक खेती
 जैविक खेती
 ड्रोन खेती
किसान डिजिटल अभियान
महिला किसान शक्ति
 युवा किसान नेतृत्व
 कृषि नवाचार
बीज बैंक
गौ आधारित कृषि
 जल शक्ति अभियान
 किसान स्वास्थ्य
 कृषि शिक्षा
 किसान परिवार मिलन
 कृषि पर्यटन
 किसान उद्यमिता
कृषि स्टार्टअप
FPO विस्तार
कृषि निर्यात
आत्मनिर्भर किसान

--- किसान मोर्चा के 10 संकल्प ---
 हर किसान तक पहुंचेंगे
 हर खेत तक तकनीक पहुंचाएंगे
 जल संरक्षण करेंगे
 प्राकृतिक खेती बढ़ाएंगे
किसानों को संगठित करेंगे
 युवाओं को खेती से जोड़ेंगे
 महिलाओं को कृषि नेतृत्व देंगे
 कृषि उद्यमिता बढ़ाएंगे
सरकारी योजनाओ  का लाभ दिलाएंगे
 समृद्ध किसानदृविकसित भारत का संकल्प

अभी स्थानीय निकाय पंचायत चुनाव बीजेपी किसान मोर्चा के टारगेट पर हैं नई टीम को यही टास्क दिया गया. पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक बूथ पर किसान मोर्चा समिति का निर्माण होगा प्रत्येक ग्राम पंचायत में किसान संयोजक बनाए जाएंगे. प्रत्येक मंडल में किसान सहायता केंद्र बनेंगे. प्रत्येक जिले में किसान प्रशिक्षण प्रकोष्ठ बनाए जाएंगे. सोशल मीडिया और AI में दक्ष बनेगा किसान मोर्चा.