नई दिल्ली : संवाद से ही समाधान निकलेगा सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश. प्रधानमंत्री मोदी की सांसदों के साथ जलपान पर बैठक हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने आज जलपान पर 37 सांसदों से मुलाकात की. बैठक में पहली बार चुनकर आए सांसदों और दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए सांसदों ने हिस्सा लिया.
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे. जलपान में शामिल सांसदों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मीयता से सांसदों को कई अहम सुझाव दिए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गलत मसलों में मत फंसिए, सतर्क रहिए.
गलत मेहमाननवाजी स्वीकार करने से बचें. कई लोग आपके पीछे आएंगे, इसलिए सावधान रहें. अपना लेटर पैड और हस्ताक्षर गलत हाथों में न जाने दें. लोगों का दिल जीतें और सभी के साथ लगातार संवाद बनाए रखें. युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनके समाधान का प्रयास करें.