नई दिल्ली : काशी विश्वनाथ धाम में सावन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं. इस सावन एक करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. श्रद्धालुओं के स्वागत और सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए हैं. साथ ही उनके दर्शन को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष इंतजाम किया गया है.
श्रद्धालुओं के लिए जिग-जैग कतार व्यवस्था, छायादार जगह, ग्लूकोज-पानी की सुविधा की गई है. विगत वर्षों में यहां 1 करोड़ 65-70 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे. आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई.
काशी विश्वनाथ धाम में सावन को लेकर तैयारियां पूरी
-एक करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
-श्रद्धालुओं के स्वागत और सुरक्षा के लिए इंतजाम
-साथ ही उनके दर्शन को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष इंतजाम
-श्रद्धालुओं के लिए जिग-जैग कतार व्यवस्था, छायादार जगह, ग्लूकोज-पानी की सुविधा
-विगत वर्षों में यहां 1 करोड़ 65-70 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे
-आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी