झुंझुनूं: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी से बड़ी खबर सामने आई है. छापोली में करंट लगने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. इन सभी की गंभीर रूप से झुलसने पर मौत हुई.
हादसा उस समय हुआ, जब रोड़ी मिलाने वाली मशीन 11 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई.बताया जा रहा है कि मशीन के बिजली लाइन से टकराते ही करंट फैल गया और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए.
हादसे में 8 मजदूरों की जान चली गई. ये सभी मजदूर सड़क निर्माण कार्य कर रहे थे. कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क बन रही थी.इस दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन 11 केवी की हाईटेंशन के टच होने हो गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ली हादसे की पूरी जानकारी:
झुंझुनूं में हुए इस बड़े हादसे को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले की पूरी जानकारी ली है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी घटना के संबंध में प्रारंभिक जानकारी दी गई है. हादसे के कारणों और परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है.