ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट में बोले CM भजनलाल शर्मा, कहा- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान अग्रणी प्रदेश है

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट में बोले CM भजनलाल शर्मा, कहा- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान अग्रणी प्रदेश है

अहमदाबाद : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अहमदाबाद में हैं. अहमदाबाद के सेटेलाइट स्थित होटल ली मेरिडियन में मुख्यमंत्री मौजूद हैं. ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सभी माननीयों का आभार जताया. 

उन्होंने कहा कि खेती-किसानी, पशुपालन, डेयरी आपस में जुड़े हैं. अहमदाबाद पीएम मोदी की कर्मस्थली है, यहीं से विकास का गुजरात मॉडल मिला. पीएम के विजन आज धरातल पर उतर रहे हैं. देश आज विकसित हो रहा है. यह तीन दिवसीय आयोजन है, किसानों के उत्थान को लेकर मंथन होगा. गुजरात और राजस्थान में कोई अंतर नहीं है. अधिकतर जो फसलें राजस्थान में होती है वो गुजरात में भी होती है. 

राजस्थान में श्रीअन्न पैदा होता है, श्रीअन्न उच्च गुणवत्तायुक्त होता है. राजस्थान के 40 हजार गांवों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं. गुजरात और राजस्थान का एक ही मॉडल यहां का व्यक्ति मेहनती है. हमारी डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है. सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान अग्रणी प्रदेश है.