नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी है. पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.39% वोटिंग हो गई है. उत्तर 24 परगना में सुबह 9 बजे तक 17.81% वोटिंग, कोलकाता उत्तर में सुबह 9 बजे तक 17.28% वोटिंग, कोलकाता दक्षिण में सुबह 9 बजे तक 16.81% वोटिंग, दक्षिण 24 परगना में सुबह 9 बजे तक 17.25% वोटिंग, नादिया में सुबह 9 बजे तक 18.50% वोटिंग, पूर्व बर्धमान में सुबह 9 बजे तक 20.86% वोटिंग, हावड़ा में सुबह 9 बजे तक 17.76% वोटिंग, हुगली में सुबह 9 बजे तक 20.16% वोटिंग हुई है.
प्रधानमंत्री मोदी ने की रिकॉर्ड मतदान की अपील:
वहीं पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों से रिकॉर्ड मतदान की अपील करते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का दूसरा चरण है. मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे रिकॉर्ड संख्या में अपने मत का प्रयोग करें, ताकि हमारे लोकतंत्र को और अधिक जीवंत और सहभागी बनाया जा सके. विशेष रूप से, यह अत्यंत आवश्यक है कि पश्चिम बंगाल की नारी शक्ति और युवा शक्ति बड़ी संख्या में बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.
भ्रष्टाचार मुक्त बंगाल के लिए वोट करें : अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल को डर, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के कुशासन से मुक्त कराने के लिए, इस दूसरे और अंतिम चरण में, मैं सभी मतदाताओं से विशेषकर माताओं, बहनों और युवाओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं.
आपका एक वोट न केवल बंगाल का गौरव लौटाएगा, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा. केवल वही सरकार बंगाल के युवाओं के सपनों को साकार कर सकती है, जिसके पास विकास की स्पष्ट दिशा हो और घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दृढ़ संकल्प हो. 'सोनार बांग्ला' के निर्माण के लिए रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें.