जयपुर: एयरपोर्ट से 5 किलोमीटर की परिधि में लेजर लाइट्स पर प्रतिबंध लगाया गया है. लेजर लाइट्स या किसी भी अन्य प्रकाश ऑब्जेक्ट पर पूर्णतया प्रतिबंध एयरपोर्ट के आसपास विवाह स्थलों,होटलों और अन्य कार्यक्रम स्थलों पर पहले लेजर लाइट्स का उपयोग होता था लेकिन अब एयरपोर्ट बाउंड्री से 5 किलोमीटर की परिधि में इनका उपयोग नहीं होगा.
जिसको लेकर एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ.राजीव पचार ने आदेश जारी किए है. नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. विमानों के आवागमन के दौरान उत्पन्न होने वाले व्यवधान को देखते हुए आदेश जारी किए गए है.