यूपी विधानसभा का विशेष सत्र, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-कांग्रेस के समय में LPG के सिलेंडर नहीं मिलते थे, डंडे जरूर मिल जाते थे

यूपी विधानसभा का विशेष सत्र, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-कांग्रेस के समय में LPG के सिलेंडर नहीं मिलते थे, डंडे जरूर मिल जाते थे

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के विशेष सत्र में कहा कि कांग्रेस के समय में LPG के सिलेंडर नहीं मिलते थे, डंडे जरूर मिल जाते थे.अब देश में 10 करोड़ महिलाओं को LPG के मुफ्त कनेक्शन उपलब्ध कराए गए. देश में 50 करोड़ महिलाओं को 5 लाख रुपये तक की आयुष्मान भारत योजना के तहत सुविधा का लाभ भी प्रधानमंत्री ने दिया. 80 करोड़ लोग मुफ्त में राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब 2017 में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई तो हमने प्रदेश में 1.5 वर्ष के अंदर 2 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए थे.आप लोग तब हंसते थे कि शौचालय से क्या होगा?

आप(सपा) खुद को समाजवादी कहते हैं मगर आप लोग आधी आबादी की प्रगति और गरिमा के लिए संवेदनशील नहीं दिखाई देते हैं.आप लोगों ने यहां रंग बदल लिया है. आप लोग कह रहे हैं कि 33% आरक्षण होना चाहिए तो फिर सदन में विरोध क्यों किया? भारत में 4 करोड़ गरीबों को गरीब आवास का लाभ मिला है.