उत्तर प्रदेश: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बड़ा फैसला, 1 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन

उत्तर प्रदेश: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बड़ा फैसला, 1 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बड़ा फैसला लिया. यूपी में कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. 1 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक कनेक्शन नहीं कटेगा. बैलेंस कितना भी नेगेटिव होने पर कनेक्शन नहीं कटेगा. 

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत दी है. ₹200 तक माइनस बिल पर कटौती नहीं होगी. कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS—उपभोक्ता हित सर्वोपरि है. भीषण गर्मी में अनुरक्षण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है. पूरे देश में सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति करने में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य है.

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बड़ा फैसला: 
-कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
-1 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन
-बैलेंस कितना भी नेगेटिव होने पर नही कटेगा कनेक्शन
-2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत
-₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती
-कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS-उपभोक्ता हित सर्वोपरि
-भीषण गर्मी में अनुरक्षण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
-पूरे देश में सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति करने में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य