जयपुरः आतंकवाद के मसले पर भारत लगातार पाकिस्तान को घेरने में जुटा है. इंट्रा पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप के जरिए नई कूटनीतिक पहल शुरु होने वाली. मुंबई में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि अब बनेंगे इंट्रा पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप ,सभी दलों के सदस्य इसमें शामिल होंगे,मित्र देशों के सांसदों के साथ भारत अपने सांसदों के साथ फ्रेंडली ग्रुप बनाए जाएंगे,अभी इस बारे में चर्चा चल रही है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया और विरोधी देश में स्थापित आतंककारी कैंप को नेस्तानाबूद किया. इसके बाद भारत के सांसद अलग अलग समूह बनाकर अलग अलग देशों में पहुंचे और पाकिस्तान के मंसूबों को सामने रखा और विदेशी धरती पर भारत के पक्ष में बात की समर्थन जुटाया. नई बात ये है कि अब बनेंगे इंट्रा पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप! विदेशों में गए सर्वदलीय दलों की कूटनीतिक सफलता के बाद भारत का अगला कदम यही होगा. संभव है कि बिरला मानसून सत्र में सभी दलों से बात कर पार्लियामेंट्री डिप्लोमेसी को आगे बढ़ाएंगे.
मित्र देशों के सांसदों के साथ भारत अपने सांसदों के साथ बनाएगा ग्रुप, इनकी समय समय पर होंगी बैठकें. फ्रेंडली ग्रुप्स के जरिए संसदीय दल की सोच रहेगी आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को बेनकाब करना