नितिन नबीन बने भाजपा के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली भाजपा मुख्यालय में किया कार्यभार ग्रहण

नितिन नबीन बने भाजपा के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली भाजपा मुख्यालय में किया कार्यभार ग्रहण

नई दिल्ली : नितिन नबीन भाजपा के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. दिल्ली भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन ने कार्यभार ग्रहण किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद का कार्यभार  संभाला है.

गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा भाजपा मुख्यालय में मौजूद हैं. भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया गया है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान,पीयूष गोयल भी भाजपा मुख्यालय में मौजूद हैं. दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, रविशंकर प्रसाद ने नितिन नबीन का स्वागत किया. बीजेपी सांसदों ने भी नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया.