जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर दौरे हैं. एयरपोर्ट पर शेखावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव में हाइब्रिड तकनीक से उम्मीदवार बनाने पर कहा कि कांग्रेस का राजेंद्र सोलंकी को हाइब्रिड तकनीक से उम्मीदवार बनाना नियमों के दायरे में है.
कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए शायद इसी उद्देश्य से नियम बदले हैं. नगर निगम चुनाव को लेकर जनता की भावना का सम्मान जरूरी है. शहर के मतदाता पहले ही अपना मानस व्यक्त कर चुके है. चुने गए नगर निगम सदस्यों ने भी अपना रुख स्पष्ट किया.
जनता और निर्वाचित प्रतिनिधियों की भावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. झूठ और अफवाह फैलाने की कोशिशों पर भी उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि दो दिन पहले भी राजनीतिक माहौल गरमाने की कोशिश हुई है. रातानाड़ा थाने जाकर हाईवोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा खड़ा करने का प्रयास किया.
सुबह होते-होते राजनीतिक ड्रामा का पटाखा फुस्स हो गया. झूठ और अफवाहों के जरिए भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया. राजनीतिक माहौल को अनावश्यक रूप से गरमाने का प्रयास किया. जनता के सामने ज्यादा देर तक झूठ और अफवाहें नहीं टिक सकतीं.