जाम से जूझ रही जयपुर की टोंक रोड, वसुंधरा कॉलोनी के सामने का रोड कट किया बंद, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः राजधानी के टोंक रोड स्थित वसुंधरा कॉलोनी के सामने रोड कट को बंद करना स्थानीय लोगो और विद्यार्थियो के लिए परेशानी का सबब बन गया है. ट्रैफिक पुलिस की अनुशंसा के बाद इस कट को अब स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है. यातायात के सबसे अधिक दबाव वाली टोंक रोड के इस रोड कट के बारे में पुलिस जंहा यह उम्मीद कर रही थी की इसे बंद करने पर वंहा जाम की स्थिति नही बनेगी. लेकिन हुआ इसके बिल्कुल विपरित. इस कट को बंद  करने से जंहा ऑफिस आवर में जाम बढा है वही सडक दुर्घटना की सम्भावना भी बढ गई है.

जाम से जूझ रही जयपुर की टोंक रोड
परेशानी का सबब बना वसुंधरा कॉलोनी के सामने का रोड कट बंद करना
ट्रैफिक पुलिस की अनुशंसा पर जेडीए ने किया रोड कट को बंद
पहले लगता था कम जाम अब तो रोड वाहनो में घमासान
रोड कट बंद करने से सडक दुर्घटना की आशंका
स्थानीय लोगो का आरोप.."सुविधा को बनाया जा रहा दुविधा"
वैक्लपिक मार्ग नही होने के चलते गहरा घाव बन रही स्थानीय ट्रैफिक व्यवस्था

राजधानी जयपुर की टोंक रोड ट्रैफिक जाम की केन्द्र बनी हुई है. सुबह से लेकर देर रात तक इस रोड पर वाहनो की लम्बी कतारे लगी रहती है. विशेषकर टोंक पुलिया से दुर्गापुरा पुलिया के बीच स्थित वसुंधरा कॉलोनी के सामने रोड कट बंद करने से यह सम्सया ओर भी गहरा गई है. ट्रैफिक पुलिस की अनुशंसा पर जेडीए ने यातायात सुगम करने के मकसद से इस कट को बंद कर दिया.लेकिन इस रोड कट को बंद करना अवयव्सथा का कारण बन गया है. जयपुर जैसे बड़े और तेज़ी से बढ़ते शहर में यातायात प्रबंधन की यह लापरवाही आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन चुकी है. लोग सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज़ उठा रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल समाधान की मांग कर रहे हैं. स्थानीय लोगो की माने तो पिछले कई वर्षो पर इस कॉलोनी के सामने रोड कट था. और ट्रैफिक पुलिस ने यंहा यातायात के सुगम संचालन के लिए यातायात नियम वाली बत्तिया भी लगाई थी. जिस कारण प्रेशर होते हुए भी  टोंक रोड पर जाम की स्थिति कभी कभार ही बनती थी. लेकिन इस रोड कट को बंद करने से स्थिति काफी गंभीर हो गई है. जंहा स्थानीय निवासियों को रोड पार करने के लिए रॉग साइड चलकर या फिर जाम मे फंसकर जाना पडता है. वही टोंक पुलिया से दुर्गापुरा जाने वाली लैफ्ट साइड में स्थित कोचिंग सेंटरो पर आने वाले विद्याथियो को भी अपनी जान जोखिम में डालकर यह सडक पार करनी पडती है. यंहा के स्थानीय निवासी और वाहन चालक एक ही सवाल करते है की  क्या प्रशासन इस गंभीर समस्या का जल्द कोई ठोस हल निकालेगा या टोंक रोड पर ऐसे ही लोगो को समस्याओं से जूझना पडेगा. 

पुलिस अधिकारियों की माने तो इस कट को बंद करने से पहले प्रयोग किया गया था की कट बंद करने से मौके पर जाम लगता है या नही. उस प्रयोग में यही सामने आया था की रोड कट बंद करने से यातायात का सुगम संचालन हो सकता है. लेकिन जैसे ही प्रयोग को जमीन धरातल पर उतारा गया तोयह प्रयोग बिल्कुल उल्टा साबित हुआ. ऐसे में जरूरत है की प्रशासन रोड कट के बंद करने के इस फैसले पर फिर से विचार करे. जिससे की जाम की स्थिति झेल रही इस टोंक रोड पर यातायात का सुगम संचालन करवाया जा सके.