लखनऊ के होटल में खूनी खेल, 24 साल के बेटे ने मां और 4 बहनों की हत्या की

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक होटल में 24 साल के लड़के ने अपनी मां और 4 बहनों की हत्या कर दी है. इस घटना पूरे शहर में सनसनी फैला दी है.
विस्तार में

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक होटल में 24 साल के लड़के ने अपनी मां और 4 बहनों की हत्या कर दी है. इस घटना पूरे शहर में सनसनी फैला दी है.

पुलिस के मुताबिक आगरा का रहने वाला परिवार लखनऊ आया था जहां वह होटल में रुका. इस दौरान बेटे अरशद ने पहले अपनी मां और फिर अपनी 4 बहनों की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया है. और आगे की पूछताछ कर रही है.