भाजपा राष्ट्र की प्रगति,विकास के लिए प्रतिबद्ध : पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा

तिरुपति(आंध्र प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए प्रतिबद्ध है. आंध्र प्रदेश के भाजपा नेताओं के साथ तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर की यात्रा करने के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की.

नड्डा ने संवाददाताओं से कहा​ कि हम राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा मैंने हमारे लक्ष्यों और दृष्टि की सफलता सुनिश्चित करने के लिए भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद मांगा है. नड्डा शुक्रवार रात यहां पहुंचे और चित्तूर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की शक्ति केंद्र बैठक को उनके द्वारा संबोधित किये जाने का कार्यक्रम है.

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं आंध्र प्रदेश के सह-प्रभारी सुनील देवधर के अनुसार, एक शक्ति केंद्र में पांच बूथ होते हैं. सोर्स भाषा