देश का 75वां गणतंत्र दिवस समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा झंडा, राष्ट्रपति को दी गई 21 तोपों की सलामी

नई दिल्लीः देशभर में 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पहुंचीं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा झंडा फहराया. राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई. राष्ट्रगान की धुन के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई. राष्ट्रपति की अनुमति के साथ ही कर्तव्य पथ पर परेड शुरू हुई. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ में मौजूद है.

your image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया. मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का भी पीएम मोदी ने स्वागत किया.

your imageइस मौके पर पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी के साथ तीनों सेनाओं के अध्यक्ष मौजूद रहे. प्रधानमंत्री ने डिजिटल विजिटर बुक में हस्ताक्षर किए. कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान भारत की बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का देखने को भव्य प्रदर्शन मिलेगा.

your image

गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10ः30 बजे शुरू हुई, जो लगभग 90 मिनट तक चलेगी. पारंपरिक सैन्य बैंड के बजाय पहली बार भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने से परेड की शुरुआत हुई. your image100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा शंख, नादस्वरम, नगाड़ा जैसे संगीत वाद्ययंत्र बजाए जा रहे है. फ्लाई-पास्ट के दौरान लगभग 15 महिला पायलट नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व कर रही है. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की टुकड़ियों में भी केवल महिला कर्मी शामिल होंगी. 90 पेटेंट धारकों को विशेष अतिथि के रूप में परेड के लिए आमंत्रित किया गया है.