राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, सरकार के अगले 5 साल का बताया रोडमैप,कहा-नीयत और निष्ठा पर देश ने किया भरोसा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण,  सरकार के अगले 5 साल का बताया रोडमैप,कहा-नीयत और निष्ठा पर देश ने किया भरोसा

नई दिल्ली: संसद भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ. संसद के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित करते हुए सरकार के अगले 5 साल का रोडमैप बताया. राष्ट्रपति ने जीते सांसदों को बधाई देते हुए कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव सम्पन्न हुआ. देशवासियों की ओर से EC का आभार जताया. भारत में स्थिर और स्पष्ट बहुमत वाली सरकार है. गारंटी और डिलीवरी में सरकार को भरोसा है. विकसित भारत के संकल्प पर देशवासियों को भरोसा है. जम्मू-कश्मीर में भी बदलाव देखा गया. 

जम्मू-कश्मीर में चुनाव से दुनिया में संदेश गया:
संसद भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव से दुनिया में संदेश गया. लोगों ने तीसरी बार बहुमत की सरकार पर भरोसा जताया. यह 10 साल की सेवा और सुशासन पर मुहर लगी. नीयत और निष्ठा पर देश ने भरोसा किया. मोदी सरकार देश को दुनिया की तीसरी इकोनॉमी बनाने में लगी है. बजट में बड़े आर्थिक और सामजिक कदम देखने मिलेंगे.

पहली बार घर-घर जाकर वोटिंग कराई:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि  इस लोकसभा चुनाव में पहली बार घर-घर जाकर वोटिंग कराई. 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने अभियान चलाया. नेशनल हाईवे बनाने की गति दोगुनी हुई. पब्लिक ट्रांसपोर्ट दुनिया में बेहतरीन हो इस पर काम चल रहा है. आने वाला समय ग्रीन एरा, मेरी सरकार इसके लिए हर जरूरी कदम उठा रही है. 'पब्लिक ट्रांसपोर्ट दुनिया में बेहतरीन हो इस पर काम चल रहा है. नेशनल हाईवे बनाने की गति दोगुनी हुई.

सभी नव निर्वाचित सदस्यों को दी बधाई: 
आपको बता दें कि 18 वीं लोकसभा के पहले सत्र के चौथे दिन आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हो रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि मैं 18वीं लोक सभा के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. आप सभी यहां मतदाताओं का भरोसा जीतकर आए हैं. देश सेवा और जन सेवा का मौका बहुत कम लोगों को मिलता है.

इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में लिया हिस्सा:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था. करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपना कर्तव्य निभाया है. इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया है. इस चुनाव की बहुत सुखद तस्वीर जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई है. कश्मीर घाटी में वोटिंग के अनेक दशकों के रिकॉर्ड टूटे हैं. इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला राष्ट्रपति भवन से संसद भवन पहुंचा. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया.