Rajasthan Election 2023: राजस्थान के रण में प्रियंका गांधी भरेंगी हुंकार, सागवाड़ा और चितौड़गढ़ में जनसभाओं को करेगी संबोधित

राजस्थानः राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज राजस्थान के सागवाडा और चितौडगढ़ जिले के दौरे पर रहेगी. उनके दोपहर 12ः30 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है जहां वो सागवाडा कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेगी. कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा का आयोजन किया जायेगा है. इस दौरान उनके साथ सीएम अशोक गहलोत भी मौजूद रहेंगे. 

दोपहर 12:30 बजे वे सागवाड़ा पहुंचेगी और वहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. इस दौरान कोशिश रहेगी की सरकार की उपलब्धियों को मध्यनजर रखते हुए जनता को प्रभावित किया जाये. इसके बाद प्रियंका दोपहर 2:30 बजे वे चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगी और वहां  दूसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी.

राहुल के बाद प्रियंका भरेगी हुंकारः
नजदीक आते चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं ने  प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. बीते दिन राहुल गांधी की रैली हुई. अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज राजस्थान के सागवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों के दौरे पर रहेगी. 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्टर शेयर करते हुए प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर सूचना साझा की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा आज 'कांग्रेस गारंटी यात्रा' के रथ को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी रफ्तार देंगी. इस वीरों की धरा में प्रियंका जी का सादर अभिनंदन है. आप भी जुड़ें. साथ-साथ बढ़ें.