राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश की संभावना, 23 अगस्त से 4-5 दिन तक मानसून कमजोर रहने की संभावना

राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश की संभावना, 23 अगस्त से 4-5 दिन तक मानसून कमजोर रहने की संभावना

जयपुरः प्रदेश के 15 जिलों में आज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, अजमेर,  टोंक, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी,कोटा,बारां,झालावाड़ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वही कल भी प्रदेश के 13 जिलों में बारिश के संकेत दिए है. 

23 अगस्त से 4-5 दिन तक मानसून कमजोर रहने की संभावना है. पूर्वी भारत के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर सिस्टम कमजोर होकर लो प्रेशर में तब्दील हो गया है. मानसून ट्रफ लाइन अभी अमृतसर, निजामाबाद, फतेहगढ़, हरदोई होकर लो-प्रेशर सिस्टम से गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. 

ऐसे में जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राई रहेगा. पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में मानसून कमजोर रहेगा.