जयपुर : पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. धनतेरस पर्व के संबंध में धार्मिक आस्था और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया गया है. पंचायत चुनाव के प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण की तिथियों को एक दिन पीछे ले जाया गया है. अब प्रथम चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 22 अक्टूबर के बजाय 21 अक्टूबर को होगा.
द्वितीय चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 28 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को होगा. तृतीय चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 3 नवंबर के बजाय 2 नवंबर को होगा. तृतीय चरण में जिला परिषद/ पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 3 नवंबर को होगा. और पंच/ सरपंच के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा. केवल वार्ड पंचों के द्वारा उप सरपंच का अप्रत्यक्ष चुनाव 6 नवंबर को पूर्वाह्न में होगा. शेष घोषित कार्यक्रम यथावत रहेगा.
प्रथम चरण में 21-10-2026: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान/पहुंच
22-10-2026: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
23-10-2026: पंच/सरपंच के लिए नामांकन
24-10-2026: पंच/सरपंच के लिए मतदान
25-10-2026: उप सरपंच का चुनाव
द्वितीय चरण में 27-10-2026: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान/पहुंच
28-10-2026: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
29-10-2026: पंच/सरपंच के लिए नामांकन
30-10-2026: पंच/सरपंच के लिए मतदान
31-10-2026: उप सरपंच का होगा चुनाव
तृतीय चरण में 2-11-2026: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान/पहुंच
3-11-2026: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
4-11-2026: पंच / सरपंच के लिए नामांकन
5-11-2026: पंच / सरपंच के लिए मतदान
6-11-2026: उप सरपंच का होगा चुनाव