Rajasthan By Election 2024 Voting: राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 64.82 फीसदी हुई वोटिंग

जयपुरः राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है. सलूंबर, झुंझुनूं, दौसा, नागौर की खींवसर, अलवर की रामगढ़, टोंक की देवली-उनियारा और डूंगरपुर की चौरासी सीट पर मतदान संपन्न हो गया है. अब शाम 6 बजे के बाद कतार में लगे मतदाता ही मतदान कर सकेंगे. 

सभी सातों सीटों पर शाम 5 बजे तक 64.82 फीसदी मतदान हुआ है. रामगढ़ विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 71.45 फीसदी मतदान हुआ. वहीं सबसे कम दौसा विधानसभा सीट पर 55.63 फीसदी मतदान हुआ. खींवसर में 71.04%, चौरासी में 68.55%, देवली-उनियारा में 60.61%, झुंझनूं में 61.80%, सलूंबर में 64.19 फीसदी मतदान हुआ. 

देर शाम तक सातों सीटों पर मतदान के फाइनल आंकड़े जारी होंगे. जबकि 23 नवंबर को सातों सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आएंगे. 

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें