राजस्थान में SIR का काम पूरा, मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

राजस्थान में SIR का काम पूरा, मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

जयपुर : राज्य में SIR का काम पूरा हो गया है. राजस्थान में अब 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 वोटर हैं. SIR के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ. अब निर्वाचन के काम में जुटे अधिकारियों-कर्मियों के तबादले, पोस्टिंग हो सकेंगे. 

SIR के काम के चलते निर्वाचन के काम में जुटे अधिकारियों-कर्मियों के तबादले, पोस्टिंग पर रोक थी. पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनाव से पहले भारी संख्या में तबादले होने हैं. करीब दो दर्जन जिलों में कलेक्टर बदले जा सकते हैं. इसी के साथ उपखंडों में भी बड़ी संख्या में SDO बदले जाएंगे. तो वहीं सचिवालय में भी लंबे समय से पोस्टेड अधिकारी इधर-उधर होंगे. 

राज्य में SIR का काम पूरा
-राजस्थान में अब 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 वोटर
-SIR के बाद मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन
-अब निर्वाचन के काम में जुटे अधिकारियों-कर्मियों के हो सकेंगे तबादले,पोस्टिंग
-SIR के काम के चलते थी निर्वाचन के काम में जुटे अधिकारियों-कर्मियों के तबादले,पोस्टिंग पर रोक
-पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनाव से पहले भारी संख्या में होने हैं तबादले
-करीब दो दर्जन जिलों में बदले जा सकते कलेक्टर
-इसी के साथ उपखंडों में भी बड़ी संख्या में बदले जाएंगे SDO
-..तो वहीं सचिवालय में भी लंबे समय से पोस्टेड अधिकारी होंगे इधर-उधर