जयपुर: भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने PCC चीफ गोविंद डोटासरा पर निशाना साधा है. भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों की सबसे पुरानी राजनैतिक प्रयोगशाला कांग्रेस है. कांग्रेस के बड़बोले प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा जी RSS पर बोलने से पहले ये तो जान लेते की सेवा, समर्पण और संस्कार का दूसरा नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है.
संघ के प्रचारक आपके नेताओं की तरह देश प्रदेश को लूटने की योजना नहीं बनाते है. बल्कि मां भारती पर ख़ुद को लुटाने की क्षमता से ही अपना संपूर्ण जीवन यापन करते हैं. प्रचारकों की राष्ट्रसेवा में तपस्या का तोड़ AC कमरों में बैठे आपके नेता वर्षों से निकाल नहीं पा रहे.
#Jaipur: भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने साधा निशाना PCC चीफ गोविंद डोटासरा पर साधा निशाना, कहा- 'भ्रष्टाचार और घोटालों की सबसे पुरानी राजनैतिक प्रयोगशाला... #RajasthanWithFirstIndia @BJP4Rajasthan @SharwanBagdiBjp https://t.co/zqDTKcbbG0
— First India News (@1stIndiaNews) October 15, 2026
तो इसी खीज में उन्हें ख़ुश करने के प्रयास में आप बार बार RSS और प्रचारकों पर अनर्गल बयानबाजी करते है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर की गई किसी भी तरह की अनैतिक टिप्पणी सहनीय नहीं है, और न भविष्य में होगी. डोटासरा जी आपको इस कुकृत्य के लिए संपूर्ण संघ और उस विचार का पालन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति से माफी मांगनी होगी.