Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में भाजपा को पूर्ण बहुमत, सीपी जोशी ने कहा- जनता जनार्दन को हाथ जोड़कर वन्दन और अभिनंदन

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए आज 33 जिला मुख्यालयों के 36 केंद्रों पर मतगणना जारी है. राजस्थान में रूझानों में पूर्ण बहुमत की बीजेपी सरकार बन रही है.  कांग्रेस दूसरे नंबर पर चल रही है. सवाई माधोपुर से BJP से डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जीत गए है. कांग्रेस से दानिश अबरार हार गए है. झालरापाटन से वसुंधरा राजे जीत गई है. उन्होंगे कांग्रेस के रामलाल चौहान को हरा दिया है. जोधपुर के सरदारपुरा से कांग्रेस से अशोक गहलोत जीत गए है. उन्होंने भाजपा से महेद्र सिंह राठौड़ को हराया. दूदू विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद बैरवा जीत गए है. उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी बाबूलाल नागर को हराया. पिंडवाडा आबू विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी समाराम गरासिया जीत गए है. उन्होंने  कांग्रेस प्रत्याशी लीलाराम गरासिया को हराया. विधाधर नगर से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी जीत गई है. उन्होंने कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को हराया. 

जानिए कौन जीता कौन हारा?

संख्या विधानसभा क्षेत्र जीते  हारे
1. दूदू BJP से प्रेमचंद बैरवा कांग्रेस प्रत्याशी बाबूलाल नागर
2. चौरासी बाप से राजकुमार रोत  
3. पिंडवाडा आबू BJP से समाराम गरासिया कांग्रेस प्रत्याशी लीलाराम गरासिया
4. अलवर शहर BJP से संजय शर्मा कांग्रेस से अजय अग्रवाल
5. जयपुर किशनपोल  कांग्रेस से अमीन कागजी चन्द्रमोहन बटवाडा
6. झालरापाटन BJP से वसुंधरा राजे कांग्रेस से रामलाल चौहान
7. विधाधर नगर BJP से दीया कुमारी कांग्रेस से सीताराम अग्रवाल 
8. जमवारामगढ़ BJP से महेन्द्र पाल मीणा कांग्रेस से गोपाल मीणा
9. भीनमाल कांग्रेस से समरजीत सिंह भाजपा
10. खाजूवाला  BJP से डॉ. विश्वनाथ मेघवाल कांग्रेस से गोविंद राम मेघवाल
11. अजमेर दक्षिण BJP से अनीता भदेल कांग्रेस
12. राजसमंद  BJP से दीप्ति माहेश्वरी कांग्रेस
13. आमेर कांग्रेस से प्रशांत शर्मा भाजपा से सतीश पूनिया
14. अलवर ग्रामीण कांग्रेस से टीकाराम जूली भाजपा से जयराम जाटव
15. करौली हिंडौन सिटी कांग्रेस से अनीता जाटव भाजपा से राजकुमारी जाटव
16. श्रीगंगानगर  BJP से जयदीप बिहानी  कांग्रेस
17. अनूपगढ़ कांग्रेस से शिमला नायक  BJP
18. सूरतगढ़ कांग्रेस से डूंगर राम गेदर BJP
19. सादुलशहर BJP से गुरवीर सिंह बराड़ कांग्रेस
20. मड़ावा कांग्रेस से रीटा चौधरी भाजपा से नरेंद्र कुमार 
21. चित्तौड़गढ़ निर्दलीय चंद्रभान सिंह आक्या  
22. हवामहल BJP से बालमुकुंदाचार्य कांग्रेस से RR तिवारी
23. सरदारपुरा कांग्रेस से अशोक गहलोत भाजपा से महेद्र सिंह राठौड़
24. टोंक कांग्रेस से सचिन पायलट भाजपा से अजीत मेहता
25. तिजारा BJP से बाबा बालकनाथ कांग्रेस से इमरान खान
26. सपोटरा  BJP से हंसराज बालौती कांग्रेस से रमेश मीणा
27. सवाई माधोपुर खंडार BJP से जितेंद्र गोठवाल  कांग्रेस
28. झुंझुनू कांग्रेस से बृजेंद्र ओला  BJP से बबलू चौधरी
29. नाथद्वारा BJP से कुंवर विश्वराज कांग्रेस से सीपी जोशी 
30. झोटवाड़ा BJP से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कांग्रेस से अभिषेक चौधरी
31. लालसोट BJP से रामबिलास मीणा कांग्रेस से परसादी लाल मीणा 
32. सांगानेर BJP से भजनलाल शर्मा कांग्रेस से पुष्पेन्द्र भारद्वाज
33. सिविल लाइंस  BJP से गोपाल शर्मा कांग्रेस से प्रतापसिंह खाचरियावास
34. मालवीय नगर BJP से कालीचरण सराफ कांग्रेस से अर्चना शर्मा
35. डींग कुम्हेर BJP से शैलेश सिंह  कांग्रेस से विश्वेन्द्र सिंह
36. भरतपुर सिटी RLD सुभाष गर्ग BJP से विजय बंसल
37. कोटपुतली BJP से हंसराज पटेल कांग्रेस से राजेन्द्र यादव
40. धौलपुर कांग्रेस से शोभारानी कुशवाहा BJP
41. नदबई  BJP से जगतसिंह कांग्रेस से जोगिन्दर अवाना
42. कामां BJP से नौक्षम चौधरी कांग्रेस से जाहिदा खान
43. बांदीकुई BJP से भागचंद टाकडा कांग्रेस से जीआर खटाना
44. नागौर कांग्रेस से हरेन्द्र मिर्धा BJP से ज्योति मिर्धा
45. नीमकाथाना कांग्रेस से सुरेश मोदी भाजपा से प्रेम सिंह बाजोरे 
46. हनुमानगढ़  निर्दलीय गणेश राज बंसल   
47. सवाई माधोपुर BJP से डॉ. किरोड़ी लाल मीणा कांग्रेस से दानिश अबरार
48. कपासन BJP से अर्जुनलाल जीनगर  कांग्रेस
49. डग BJP से कालूराम मेघवाल कांग्रेस
50. संगरिया कांग्रेस से अभिमन्यु पूनिया BJP
51. बाडी बसपा से जसवंत सिंह  BJP से गिर्राज मलिंगा
52. किशनगढ़ कांग्रेस से विकास चौधरी BJP
53. शिव निर्द​लीय से रविन्द्र भाटी कांग्रेस
54. महवा BJP से राजेन्द्र मीना कांग्रेस
55. संलुबर BJP से अमृत लाल मीणा कांग्रेस से रघुवीर सिंह मीणा
56. खींवसर RLP से हनुमान बेनीवाल BJP से रेवन्तराम डागा 
57. बसेड़ी  कांग्रेस से संजय जाटव BJP से सुखराम कोली
58. भीम BJP से हरि सिंह कांग्रेस से सुदर्शन सिंह रावत
59. कुम्भलगढ़ BJP से सुरेंद्र सिंह कांग्रेस से योगेंद्र सिंह परमार 
60. उदयपुर ग्रामीण BJP से फुलसिंह मीणा कांग्रेस
61. उदयपुर शहर BJP से ताराचंद जैन कांग्रेस से गौरव वल्लभ
62. बायतू कांग्रेस से हरीश चौधरी  
63. पचपदरा BJP से अरुण चौधरी कांग्रेस से मदन प्रजापत 
64. झाड़ौल BJP से बाबूलाल खराडी  कांग्रेस से हीरालाल दरांगी 
65. शाहपुरा कांग्रेस से मनीष यादव भाजपा से उपेन यादव
67. आदर्श नगर कांग्रेस से रफीक खान भाजपा से रवि नैय्यर
68. बामनवास कांग्रेस से इंदिरा मीना   
69. गंगापुर सिटी  कांग्रेस से रामकेश मीणा   
70. वैर BJP से बहादुर कोली   
71. बयाना  निर्दलीय ऋतू बनावत   
72. नगर  BJP के जवाहर बेढम कांग्रेस से वाजिब अली
73. जोधपुर सूरसागर BJP से देवेंद्र जोशी कांग्रेस से शहजाद अयूब खान 
74. लोहावट BJP से गजेंद्र सिंह  कांग्रेस से किशनाराम विश्नोई 
75. बिलाड़ा  BJP से अर्जुन लाल कांग्रेस
76. बाड़मेर निर्दलीय प्रियंका चौधरी   
77. चौहटन BJP से आदुराम मेघवाल   
78. गुड़ामालानी BJP से केके विश्नोई  
79. सिवाना BJP से हमीरसिंह भायल   
80. सिरोही  BJP से ओटाराम देवासी  
81. पिंडवाड़ा BJP से समाराम गरासिया  
82. रेवदर कांग्रेस से मोतीलाल कोली  
83. हनुमानगढ़  निर्दलीय गणेश राज बंसल  
84. पीलीबंगा  कांग्रेस से विनोद गोठवाल   
85. नोहर कांग्रेस से अमित चाचाण   
86. सुजानगढ़ कांग्रेस से मनोज कुमार मेघवाल भाजपा से संतोष मेघवाल
87. श्रीगंगानगर भाजपा से जयदीप बिहानी  
88. तारानगर कांग्रेस से नरेंद्र बुढ़ानिया भाजपा से राजेंद्र राठौड़
89. सरदारशहर  कांग्रेस से अनिल शर्मा निर्दलीय प्रत्याशी राजकरण 
90. रतनगढ़  कांग्रेस से पूसाराम भाजपा से अभिनेष 
91. झालावाड़ डग भाजपा से कालूराम मेघवाल  कांग्रेस से चेतराज गहलोत
92. पीपलदा कांग्रेस से चेतन पटेल  भाजपा से प्रेमचंद गोचर
93. लाडपुरा  BJP से कल्पना देवी कांग्रेस से नईमुद्दीन
94. सांगोद BJP  से हीरालाल नागर  कांग्रेस
95. रामगंजमंडी BJP से मदन दिलावर  कांग्रेस
96. कोटा दक्षिण BJP  से संदीप शर्मा कांग्रेस से राखी गौतम

जानिए, किस पार्टी ने जीती कितनी सीटें

BJP कांग्रेस अन्य
115 69 15

गहलोत सरकार के मंत्री हारे:
गहलोत सरकार के कुल 17 मंत्रियों को विधानसभा चुनाव में हार मिली. 
विश्वेंद्र सिंह- डीग, भंवर सिंह भाटी- कोलायत
गोविंद मेघवाल- खाजूवाला, रमेश मीणा- सपोटरा 
शकुंतला रावत- बानसूर, सालेह मोहम्मद - पोकरण 
ममता भूपेश- सिकराय, प्रताप खाचरियावास- सिविल लाइंस 
परसादी लाल मीण- लालसोट, राजेंद्र यादव- कोटपूतली 
रामलाल जाट- मांडल, उदयलाल आंजना- निंबाहेड़ा 
जाहिदा खान- कामां, बीडी कल्ला- बीकानेर पश्चिम 
प्रमोद जैन भाया- अंता, भजनलाल जाटव- वैर को मिली पराजय
सांचौर से सुखराम विश्नोई को मिली हार

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की प्रेसवार्ता :
सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान की जनता जनार्दन को हाथ जोड़कर वन्दन और अभिनंदन. पीएम नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया,कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत से भाजपा सरकार बनी. राजस्थान की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया. यह रात-दिन श्रम और परिश्रम करने का परिणाम है कि आज भाजपा की स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बन रही है. सीपी जोशी ने गृहमंत्री अमित शाह का भी आभार जताया. राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए आज 33 जिला मुख्यालयों के 36 केंद्रों पर मतगणना जारी है. राजस्थान में रूझानों में पूर्ण बहुमत की बीजेपी सरकार बन रही है.