Rajasthan News: खान विभाग ने मेजर मिनरल के ब्लॉक्स की नीलामी ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, महज 6 महीने में हासिल की बड़ी सफलता

जयपुर: खान विभाग ने मेजर मिनरल के ब्लॉक्स की नीलामी ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जहां पिछले वित्त वर्ष में 8 ब्लॉक्स को नीलाम किया था. वहीं इस वित्त वर्ष के पहले 6 महीने में ही 13 ब्लॉक्स की नीलामी में सफलता प्राप्त की है. इनमें भी 5 बेस मेटल के ब्लॉक्स शामिल हैं, जबकि 4-4 ब्लॉक लाइमस्टोन और आयरन ओर के शामिल हैं. खान मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में खान विभाग के इस रिकॉर्ड प्रदर्शन से प्रदेश में खनन राजस्व, रोजगार आर खनिज आत्मनिर्भरता बढ़ी है.

जिला                    ब्लॉक                        खनिज                 फर्म
नीम का थाना         न्योराना दांदेला            आयरन ओर         पैसिफिक इंडस्ट्रीज
उदयपुर                हरियाव जसपुरा           लाइमस्टोन           उदयपुर सीमेंट
राजसमंद              खाखलिया खेड़ा            बेस मेटल            SMO Ferro Alloys 
उदयपुर                पिपलियां                     बेस मेटल            SMO Ferro Alloys 
उदयपुर                मानपुरा                       बेस मेटल            SMO Ferro Alloys 
नीम का थाना         लाडली का बास           आयरन ओर         स्पंज सेल्स इंडिया
नीम का थाना         काला कोटा                 आयरन ओर         एमरेल्ड बिल्डहोम
उदयपुर                लडाना                        बेस मेटल            SMO Ferro Alloys 
चित्तोड़                  बाबरिया का खेड़ा        बेस मेटल             SMO Ferro Alloys 
नागौर                    PSB 01                     लाइमस्टोन          अंबुजा सीमेंट
नागौर                    PSB 02                    लाइमस्टोन           अंबुजा सीमेंट
नीम का थाना          टोडा                           आयरन ओर        एमरेल्ड बिल्डहोम
नागौर                    PSB 06                     लाइमस्टोन          अंबुजा सीमेंट

प्रदेश में खनन राजस्व, रोजगार और खनिज उत्पादन को लेकर खान विभाग ने झंडे गाढ़ दिए हैं. खान मंत्री प्रमोद जैन भाया, एसीएस वीनू गुप्ता और खनन निदेशक संदेश नायक की तिकड़ी कमाल कर रही है. अभी तक मेजर मिनरल ब्लॉक की नीलामी के नाम पर लाइम स्टोन के ब्लॉक ही नीलाम होते रहे हैं. अब इस कड़ी में बेस मेटल, आयरन ओर और मैंगनीज जैसे बेशकीमती खनिजों के नाम भी जुड़ गए हैं. प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है जब बेस मेटल के पांच ब्लॉक्स के कंपोजिट लाइसेंस की सफल नीलामी की गई है. आयरन ओर तथा लाइमस्टोन के भी 4-4 ब्लॉक भी नीलाम किए गए हैं. वित्त वर्ष 2022-23 में मेजर मिनरल के 8 ब्लॉक्स नीलाम किए जा सके थे जबकि चालू वित्त वर्ष 2023-24 के पहले 6 महीने में ही खान विभाग ने मेजर मिनरल के 13 ब्लॉक नीलाम किए हैं. 

  

खान मंत्री प्रमोद जैन भाया का कहना है कि साढ़े चार वर्ष पहले तक खनन क्षेत्र में निवेशक इसलिए नहीं आ पाते थे कि उन्हें विभिन्न तरह की अनापत्ति प्राप्त करने में पसीने आ जाते थे. जीएसआई से खान विभाग का समन्वय नहीं था, लेकिन कांग्रेस सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में खान विभाग ने निवेशकों की राह आसान कर दी. विभिन्न विभागों में समन्वय बनाया गया, जिलावार मिनरल ब्लॉक्स तैयार करवाए गए और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई कि नए खनिजों के ब्लॉक तौर कर उन्हें ई ऑक्शन के प्लेटफार्म पर लाया जाए. दरअसल, जितनी तेजी से पिछले साढ़े चार वर्ष में मेजर मिनरल के ब्लॉक्स को तैयार कर उन्हें नीलाम किया गया है. उससे प्रदेश में लाखों युवाओं को रोजगार मिल रहा है, सरकार के राजस्व में वृद्धि हुई है और खनिज उत्पादन बढ़ा है. 

खान विभाग तीन दर्जन से अधिक ब्लॉक्स को नीलामी के लिए रखेगा:
माना जा रहा है कि इस वित्त वर्ष की समाप्ति तक खान विभाग तीन दर्जन से अधिक ब्लॉक्स को नीलामी के लिए रखेगा और ये सभी ब्लॉक्स नीलाम करने में सफलता मिली तो इस वित्त वर्ष में इतिहास रचा जाएगा. दरअसल, खनन निदेशक संदेश नायक के पास अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर, डीपी गौड़, अधीक्षण भू वैज्ञानिक एसके मिंडा, वरिष्ठ भू वैज्ञानिक राजकुमार मीणा और भू वैज्ञानिक सुशील कुमार हुड्डा जैसे काबिल अफसरों की एक ऐसी फौज है जो लगातार इस दिशा में काम कर रही है. ऐसे में आने वाले महीनों में ब्लॉक्स के ऑक्शन में विभाग को अधिक सफलता मिलने की उम्मीद है.