निजी स्लीपर बस संचालकों की हड़ताल खत्म, परिवहन मुख्यालय में हुई वार्ता में बनी सहमति

जयपुरः राजस्थान में निजी स्लीपर बस संचालकों की हड़ताल खत्म हो गई है. आज रात से ही निजी स्लीपर बसों का संचालन सुचारू होगा. परिवहन मुख्यालय में हुई वार्ता में सहमति बनी. 

अतिरिक्त आयुक्त ओपी बुनकर और जयपुर RTO प्रथम राजेन्द्र सिंह शेखावत से हुई वार्ता में सहमति बनी. निजी बस ऑपरेटर यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगे.