राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, जल संसाधन विभाग ने पिछले 24 घंटे में हुई बारिश का आंकड़ा किया जारी

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, जल संसाधन विभाग ने पिछले 24 घंटे में हुई बारिश का आंकड़ा किया जारी

जयपुर : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटे में हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया है. सुबह 8.30 बजे तक बारिश का आंकड़ा जारी किया है. जल संसाधन विभाग ने जारी बारिश का आंकड़ा किया है. हनुमानगढ़ जिले में बारिश का आंकड़ा जारी हुआ है. 

छानीबड़ी में 13 MM, डूंगराना में 8 MM, भादरा में 9 MM, रामगढ़ में 6 MM, पल्लू में 5 MM, नोहर में 4 MM, रावतसर में 3 MM और नौरंगदेसर में 1 MM बारिश दर्ज हुई है. बता दें की राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आसमान में काले बादल छाये हुए हैं. तापमान में काफी गिरावट हुई है. जिसके चलते मौसम विभाग ने 15 जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है

15 जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर :
जयपुर, जयपुर शहर, अलवर, भरतपुर, टोंक, झुंझुनू, सीकर, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा आकाशीय बिजली / तेज़ हवा (अपेक्षित हवा की गति 40-50Kmph) आने की संभावना है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ दौसा, बूंदी, अजमेर, सीकर, नागौर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (30-40 kmph) की संभावना है. यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है.