जोधपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, शास्त्री नगर थाने के ASI हरदेवाराम को किया ट्रैप

जोधपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, शास्त्री नगर थाने के ASI हरदेवाराम को किया ट्रैप

जयपुरः जोधपुर में ACB ने बड़ी कार्रवाई की. शास्त्री नगर थाने के ASI हरदेवाराम को ट्रैप किया. 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. मुकदमें में मदद करने की एवज में घूस मांगी थी.      

ऐसे में मामले की सूचना टीम को मिलने पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया. ACB ASP ओमप्रकाश चौधरी ने कार्रवाई को अंजाम दिया. ACB DIG नारायण टोगस के सुपरविजन में कार्रवाई की.