बिहार में नितिन नवीन की खाली सीट पर उपचुनाव की तैयारी, बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं प्रशांत किशोर

बिहार में नितिन नवीन की खाली सीट पर उपचुनाव की तैयारी, बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं प्रशांत किशोर

नई दिल्लीः बिहार में नितिन नवीन की खाली सीट पर उपचुनाव की तैयारी है. प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर उपचुनाव लड़ सकते हैं. प्रशांत किशोर नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं थे. बिहार में किशोर की जन सुराज पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी.    

पटना स्थित बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जारी है. भाजपा 1995 से बांकीपुर विधानसभा सीट लगातार जीतती आई है. नितिन नवीन पिछले विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट से जीते थे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नवीन ने इस्तीफा दे दिया था. अब जन सुराज पार्टी 5 जुलाई को अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी. जन सुराज पार्टी की बैठक में उम्मीदवार का फैसला किया जाएगा.