जयपुर: पीएम नरेंद्र मोदी के बाड़मेर दौरे को केवल रिफाइनरी से जो़ड़कर नहीं देखा जा सकता है. बल्कि इसका सियासी संदेश पहुंचेगा चार लोकसभा क्षेत्रों के 32 विधानसभा क्षेत्रों तक. राजस्थान के सियासी इतिहास पर गौर करे तो जोधपुर संभाग में जनसंघ के समय से ही दक्षिणपंथी विचारधारा का प्रवाह बढ़ने लगा था,चाहे तन सिंह हो या फिर जोधपुर संभाग के अन्य जागीरदार,राजे-रजवाड़े या ठिकानेदार इन्होंने राम राज्य, स्वतंत्र पार्टी या अपने दम पर कांग्रेस से लोहा लेना शुरु कर दिया.कांग्रेस ने जागीरदारी प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद कर रखी थी.देश की आजादी के आंदोलन में जोधपुर के सियासी इतिहास को भुलाया नहीं जा सकता.
आजादी के अनेकों आंदोलन में जोधपुर के स्वातंत्र्य वीरों ने अपनी आहुतियों दी.आजादी के बाद जमींदारी प्रथा के खिलाफ किसानों के आंदोलन का साथ देकर कांग्रेस ने यहां अपनी मजबूत जगह बना ली थी.कांग्रेस ने कई मुख्यमंत्री इसी संभाग से दिये जयनारायण व्यास,बरकतउल्ला खान और अशोक गहलोत यहीं से निकलकर मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए.परसराम मदेरणा,खेत सिंह राठौड,रामसिंह विश्नोई,गंगाराम चौधरी सरीखे कई कद्दावर नेता इस धरती पर हुए.
बीजेपी ने 1980 में जन्म के बाद से ही मारवाड़ और गोड़वाड़ के इलाकों पर फोकस कर दिया,राजपूत क्षत्रपों का साथ मिला और भैंरो सिंह शेखावत ने बाली से चुनाव लडकर मंसूबे जता दिए.इसके बाद कांग्रेसी रह चुके कद्दावर किसान नेताओं को बीजेपी में लाने का काम किया जिससे देहात की राजनीति में पकड़ बनाई जा सके.शेखावत की फिलॉसफी को वसुंधरा राजे ने आगे बढ़ाया.राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपना मजबूत नेटवर्क खड़ा कर ही दिया थी,सीमावर्ती इलाकों और पाली में मजबूत स्थिति पनप चुकी थी.CM भजन लाल शर्मा की अगुवाई में रिफाइनरी का आगाज उन्हें राजस्थान का विकास पुरुष कहलाएगा.
बाड़मेर और बीजेपी:
-बाड़मेर जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें आती हैं
-चार सीटों पर बीजेपी के विधायक है
-पचपदरा - अरुण अमराराम चौधरी बीजेपी
-सिवाना- हमीर सिंह भायल बीजेपी
-गुड़ामालानी-केके विश्नोई बीजेपी
-चौहटन-आदूराम मेघवाल बीजेपी
-बाड़मेर से निर्दलीय विधायक विधायक प्रियंका चौधरी भी बीजेपी के साथ
-कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय गंगा राम चौधरी के परिवार से है प्रियंका
-जैसलमेर से विधायक है छोटू सिंह भाटी
-पोकरण से विधायक हैं महंत प्रताप पुरी
-मालानी के क्षेत्र में मठ परम्परा का भी अपना महत्व है
-प्रताप पुरी तारातरा मठ के महंत हैं
केन्द्र और राज्य सरकार में मारवाड़ - मालानी का प्रतिनिधित्व:
-जोधपुर संभाग को हासिल केन्द्रीय मंत्री
- केंद्रीय मंत्री के ओहदे पर है गजेन्द्र सिंह शेखावत
-गजेन्द्र खींवसर है राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री
- जोगाराम पटेल हैं संसदीय कार्य विधि मंत्री
- अविनाश गहलोत हैं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री
- केके विश्नोई है राज्य सरकार में उद्योग खेल राज्य मंत्री
- जोराराम कुमावत है पशुपालन डेयरी मंत्री
बीजेपी संगठन में सिरमौर मारवाड़ - गोड़वाड़ - मालानी:
-मदन राठौड़ है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष
-राजस्थान से राज्यसभा सांसद भी है मदन राठौड़
-राजस्थान में बीजेपी संगठन की कमान हैं मदन राठौड़ के हाथों में
-कैलाश चौधरी है भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी मारवाड़ में भारी है.बीजेपी ने पाकिस्तान से सटे बाडमेर से लेकर जोधपुर तक यहां के कई सियासी मिथकों को तोड़ा है खासतौर पर मदेरणा और विश्नोई परिवार के सियासी तिलिस्म को.अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से जोधपुर संभाग,प्रदेश और देश को रिफाइनरी की सौगात दिलाकर सीएम भजन लाल शर्मा मास्टर स्ट्रोक खेलने जा रहे.बहरहाल रिफाइनरी का सियासी संदेश कांग्रेस के लिये चुनौती होगा.