नई दिल्लीः गोविंद देव गिरि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ट्रस्ट के लोगों ने विश्वासघात नहीं किया. ट्रस्ट के लोगों पर विश्वास. खातों के पैसों की जिम्मेदारी मेरी है. गोपाल राव को नहीं बुलाया जाएगा. चंपत राय की ट्रस्ट में वापसी नहीं होगी. दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो. SIT रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी.
गोविंद देव गिरि ने कहा कि बैठक को समय से पहले किया. राम मंदिर के लिए लोगों ने प्राणों की आहूति दी. चढ़ावा चोरी की घटना अत्यंत लज्जाजनक है. जो हुआ वो दुखदायी है. चंपत राय, अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर है. चंपत राय की सेवाओं का अभिनंदन है. कृष्ण मोहन को ट्रस्ट की जिम्मेदारी सौंपी.
भविष्य में शिकायत का मौका नहीं देंगे. गोविंद देव गिरि ने कहा कि 22 जुलाई को फिर ट्रस्ट की बैठक होगी. सारे सामान की लिस्ट आपके सामने रखेंगे. चढ़ावा चोरी के अपराधियों को पकड़ा जाए. 2800 वस्तुओं का रिकॉर्ड सुरक्षित है. मीडिया में चढ़ावा चोरी का हौवा बनाया गया.