नई दिल्ली: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान सामने आया है. RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने बयान देते हुए कहा कि चोरी की घटना से रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई. इस घटना से हम सभी बहुत आहत है. होसबोले ने कहा कि चढ़ावा चोरी की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. रामभक्तों की भावना को आघात पहुंचा. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले.
आपको बता दें कि राम मंदिर में दान चोरी से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है. ट्रस्ट के पूर्व कर्मचारी ने बड़ा दावा किया. पूर्व कर्मचारी ने कहा कि 4 लोगों का गैंग चल रहा था.
अनुकल्प, लवकुश, करुणेश, अविनाश का गैंग. चारों मिलकर दान चोरी करते थे. हर दिन करीब 10 लाख रुपए की चोरी होती थी.
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला से पुलिस की पूछताछ जारी है. अयोध्या पुलिस लाइन में अविनाश शुक्ला से पूछताछ जारी है. अभियुक्त अविनाश 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर है. अविनाश शुक्ला से सबसे अधिक पैसे बरामद हुए थे.